Tag Archives: worthless

हंसना – रोना।

સામાન્ય

हंसने वाले :-   रोते रोते जीना उसका जीना भी बेकार है,

     जीना भी बेकार उसका मरना भी बेकार है।

 

रोने वाले :-   हंसने वालो याद रखो होते बुरे हाल है,

           हर हंसीके पीछे रोना दुनियाकी मीसाल है।

 

हंसने वाले :-  ये हंसी मासूमोके चेहरेसे चुराई है,

    ये हंसी चांदके मुखडेसे बहके आई है।

            ये हंसी गुलसे खुश्बु बनके दौड आई है,

            ये हंसी पंछी के गीतोमें चह चहाई है।

            हंसने वालोंसे तो भाई खुदा महेरबान है. . .                    रोते रोते. . .

 

रोने वाले :-  हंसीथी द्रौपदी तो एक जंग छेडी थी,

         कई चहेरो की हंसी आह में लपेटी थी।

         हंसाथा जब कभी रावण सीता को पाने को,

         तभी तो राम ने लंका पूरी मिटाई थी।

         हंसने वालोंसे तो सदा रहना होशियार है. . .                    हर हंसी. . .

 

हंसने वाले :- कहा है कृष्णने गीतामें हंसके जीना है,

          नहीं तो जींदगीमें दर्द का पसीना है।

          बजाई श्याम ने बंसी हंसाने दुनिया को,

          हंसी तो आदमीके चहेरेका नगीना है।

          हंसनेसे तो दोस्ती की मीलती है सौगाद है. . .                रोते रोते. . .

 

रोने वाले :-  जहांमें आया था ईन्सान तो रोके आया था,

         यहां रो रोके  उसने बहुत कुछ पाया था।

         दयामें रोनेसे कुछ और निखर आता है,

         तभी शैतान पिघल करके मोम होता है।

         रोने से तो उपरवाला कर देता निहाल है. . .                    हर हंसी. . .

 

हंसने वाले :- मिला जो रोनेसे वो खिंचके झुंट पाया है,

          हंसीसे जो मीलें हमे वो दिलसे बांटा है।

          भरेगी दुनिया आंसुओंसे दर्द लायेगी,

          हंसीसे महेकती खुदाई नजर आएगी।

         ‘दादा’ने बताई जगमें हंसने की कमाल है. . .                    रोते रोते. . .

 

रोने वाले :-  समज गये नतीजे रोने के क्या होते है,

         कभी दे दे खुदा पर महेरबान होते है।

         हंसी के गुल हम खलकमें बांट जायेंगे,

         रुदनके कांटे जहां से तो मीटा पायेंगे।

        बिछडे थे रोके हंसके मिलने की आश है. . .                     हर हंसी. . .

===ॐ===

चैत्र सुद एकादशी, सं. २०४०, गुरुवार। दि. १२-४-८४।